जब भी किसी को बड़ा फंड मिलता है जैसे कि प्रॉपर्टी बेचने के बाद या फिर रिटायरमेंट के बाद तब लोग अक्सर फिक्स डिपॉजिट करने की सोचते हैं जिससे वो एक सुरक्षित निवेश मानते हैं, लेकिन फिक्स्ड डिपॉजिट में केवल 5-6% रिटर्न मिलता है और आज कल ये 6% से भी कम हो गया है.
तो ऐसे में भारत सरकार की एक ऐसी स्कीम है जिसमे आपको 6.6% रिटर्न मिलता है और हर महीने आपके खाते में ब्याज को जमा किया जाता है जिसे आप कभी भी निकाल सकते हैं, इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन फिक्स्ड डिपॉजिट में आपको सालाना ब्याज मिलता है.
इस स्कीम का नाम है पोस्ट ऑफिस मंथली इन्कम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme - MIS) आइए देखते हैं इस स्कीम की विशेषता.
निवेश सिंगल अकाउंट - ₹4,50,000
निवेश जॉइंट अकाउंट - ₹9,00,000
वार्षिक ब्याज दर - 6.6%
निवेश कालावधि - 5 वर्ष
अगर आप ₹4,50,000 निवेश करते हैं तो हर महीने आपको ₹2475 आपके खाते में मिलते हैं.
अगर आप जॉइंट अकाउंट में ₹9,00,000 निवेश करते हैं तो आपको हर महीने ₹4950 आपके खाते में मिलते हैं.
तो अगर आपके पास ज्यादा रकम मिली हो तो आप अपने परिवार के हर एक सदस्य के नाम से पोस्ट ऑफिस में मंथली इनकम स्कीम के लिए खाता खोल सकते हैं.
अगर उदाहरण लें कि आपके पास ₹18,00,000 हैं तो आप हर एक सदस्य के अकाउंट में ₹4,50,000 निवेश कर सकते हैं जिससे आपको हर महीने ₹10,000 प्राप्त होंगे.
(Also read : कैसे करे अपने बच्चो के उच्च शिक्षा की व्यवस्था : ₹ 5 हजार प्रति माह से बनाए 50 लाख रुपए )
जो लोग सिल केवल सुरक्षित निवेश करने की सोच रहे हैं उनके लिए पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम बहुत ही उचित है और अगर आपको इससे ज्यादा रिटर्न की अपेक्षा हैं लेकिन आपको वो ब्याज हर महीने नहीं चाहिए होगा तो उसके लिए पोस्ट ऑफिस की कुछ और स्कीम उपलब्ध है उसके बारे में हम अगले ब्लॉग में आपको बताएंगे.
(Also read : 2022 मे पढे ये 3 पुस्तक जो आपकी जिंदगी बदल सकते है)
.jpeg)
Comments
Post a Comment