हमारे देश में जब भी किसी को बड़ा पैसा बैंक में रखना होता है तब
(Also read : इस सरकारी स्कीम से हर महीने हजारो कमाओ)
वो ज्यादा इंटरेस्ट रेट के लिए एफडी करवातें हैं. एफडी करवाने के बाद आपका पैसा 1 साल से लेके 5 साल तक अकाउंट में रहता है.
जब भी आपको पैसे की जरूरत पड़ती है तो आप उसे निश्चित समय से पहले निकाल सकते हैं किंतु उसके ऊपर 2% तक पेनाल्टी लगती है. उस पेनल्टी से बचने के लिए एक ऐसा उपाय है जिससे आपको एफडी करवाने की जरूरत नहीं होती और आपके बचत खाते में ही आपको एफडी का इंटरेस्ट रेट मिलता है.
स्वीप इन एफडी - आपके बचत खाते में जो रकम है उसे आप अपने बैंक को कह कर स्वीप इन एफडी से लिंक करवा सकते हैं इसमें आपके पैसे बचत खाते में ही रहेंगे लेकिन उस पर आपको एफडी का ब्याज मिलेगा. यह सुविधा लगभग हर बैंक में उपलब्ध हैं.
इसके लिए आपको एक लिमिट तय करनी होती है जिससे ऊपर का सारा पैसा सिख इनमें ट्रांसफर हो जाता है. खाते में रखा हुआ पैसा आप कभी भी निकाल सकते हो, इस्तेमाल कर सकते हो जैसे आप बचत खाते में करते हो. यहाँ पैसा निकालने पर आपको किसी भी प्रकार की पेनल्टी नहीं लगती है और जीतने समय तक उस खाते में पैसा था उतने समय तक का ब्याज आपको मिलता है.
स्वीप इन एफडी से हम पेनल्टी से बच सकते हैं जब हमें अचानक पैसों की जरूरत पड़े. क्योंकि साधारण फिक्स्ड डिपॉजिट से 2% पेनल्टी लगती है जो की स्वीप इन एफडी में नहीं देनी पड़ती.
(Also read : इस सरकारी स्कीम से हर महीने हजारो कमाओ)
.jpeg)
Comments
Post a Comment